कोरोना टैस्ट को लेकर PGI का बड़ा फैसला

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2020 - 03:42 PM (IST)

चंडीगढ़(अर्चना सेठी): पी.जी.आई. ने कोरोना टैस्टिंग के लिए महीने के साढ़े आठ करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी है। सूत्रों की मानें तो कोरोना टैस्टिंग के लिए संस्थान प्रबंधन खुद महीने की पचास हजार किट्स की खरीदारी करेगा। बीते महीने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पी.जी.आई. को आसपास के राज्यों की कोविड टैस्टिंग को ध्यान में रखते हुए किट्स, मीडिया एवं अन्य उत्पादों को खुद के बजट से खरीदने के निर्देश जारी किए थे। मंत्रालय ने पी.जी.आई. को राज्यों की कोविड टैस्टिंग के समय पर न किए जाने पर फटकार लगाते हुएकहा था कि चंडीगढ़ के साथ  पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कोरोना सैंपल के टैस्टिंग की भी पी.जी.आई. पर ही जिम्मेदारी है। चंडीगढ़ में अब तक कोरोना के 21,563 टैस्ट किए जा चुके हैं। पी.जी.आई. अब तक 52,000 से अधिक कोरोना टैस्ट कर चुका है, आधे से ज्यादा टैस्ट पंजाब से आए सैंपलों के किए गए हैं, जबकि बाकी के टैस्ट हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड आदि से जुड़े हैं। चंडीगढ़ में कोरोना के लिए आर.टी.-पी.सी.आर. के अलावा जीन एक्सपर्ट और एंटीजन टैस्ट भी किए जा रहे हैं।  


जीन एक्सपर्ट टैस्ट किया जा रहा एमरजैंसी में
सूत्र कहते हैं कि एक तरफ पी.जी.आई. कोरोना के लिए आर.टी.-पी.सी.आर. और जीन एक्सपर्ट टैस्टिंग को एक दिन में एक हजार से बढ़ाकर दो हजार करने की तैयारी में है तो दूसरी तरफ कोरोना के लिए किए जाने वाले जीन एक्सपर्ट टैस्ट के कार्टे’स की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है। पहले जहां कोरोना जांच के लिए आर.टी.-पी.सी.आर. के साथ जीन एक्सपर्ट टैस्ट भी तेजी से किए जा रहे थे वहीं कार्टेज की कमी को देखते हुए सिर्फ उन पेशैंट्स के जीन एक्सपर्ट से कोविड टैस्ट किए जा रहे हैं जिनकी आपात्त स्थिति में सर्जरी करनी जरूरी होती है और टैस्ट के परिणाम एक से दो घंटे में जानना जरूरी होता है।


चंडीगढ़ में हो रहे हैं 3 किस्म के टैस्ट

टैस्ट   खोज समय    कीमत
आर.टी.-पी.सी.आर.   जीन  6 घंटे  1200 रु.
जीन एक्सपर्ट  जीन 1 घंटा    2300 रु.
एंटीजन टैस्ट    वायरस   20 मिनट  500 रु.

 

 

Vatika