फगवाड़ा: कुएं में काम कर रहे 2 मजदूरों की दम घुटने से मौत

punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2019 - 06:43 PM (IST)

फगवाड़ा: फगवाड़ा में दो मजदूरों की कुएं में काम करते समय दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस थाना प्रभारी सुखा सिंह ने बताया कि मजदूर गड़ा गांव में एक कुएं में इलेक्ट्रिक मोटर की मरम्मत का कार्य कर रहे थे। मृतकों की शिनाख्त विनोद कुमार और राम दास के रूप में की गई है।

विनोद मूल रूप से उत्तर प्रदेश से तथा राम बिहार से थे। पुलिस के अनुसार उनके परिवारों को सूचित किया गया है और शवों को पोस्टमाटर्म के बाद सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। 
 

Vaneet