फगवाड़ा उपचुनावःधालीवाल को उम्मीदवार घोषित करने से कांग्रेस में फूट

punjabkesari.in Tuesday, Sep 24, 2019 - 12:07 PM (IST)

 फगवाड़ा(जलोटा): फगवाड़ा उपचुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान द्वारा बलविंद्र सिंह धालीवाल को उम्मीदवार को घोषित करने से पार्टी में अंसतोष की लहर फैल गई है।

भारी संख्या में कार्यकर्ता पूर्व एस.डी.एम. धालीवाल को टिकट देने के विरोध में है। इसी मामले को सुलझाने के लिए विधायक नवजेत चीमा  कांग्रेसी कार्यकर्ता दविंद्र सिंह मान के घर पहुंचे ।  यहां उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी  फगवाड़ा उपचुनाव के लिए घोषित उम्मीदवार के नाम पर फिर से पुर्नविचार करेगी। वह मान के साथ चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए है। वहीं धालीवाल के समर्थन में फगवाड़ा के कई पार्षद उतर आए हैं। 

swetha