Phagwara : मामला 6 विदेशी लुटेरी लड़कियों का, कोर्ट ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2024 - 11:35 PM (IST)

फगवाड़ा (जलोटा): जिला कपूरथला की एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता,एसपी फगवाड़ा रूपिन्द्र कौर भट्ठी के आदेशों पर एसएचओ थाना सतनामपुरा गौरव धीर के नेत्तृव में पुलिस ने बेनकाब किए गए विदेशी लड़कियों के लुटेरे गैंग की गिरफ्तार हुई छह आरोपी लुटेरी लड़कियों को कड़े पुलिस प्रबंधों में स्थानीय अदालत में पेश किया है। जानकारी अनुसार अदालत ने गिरफ्तार की गई सभी आरोपियों लड़कियों को न्यायिक हिरासत के तहत मार्डन जेल कपूरथला में भेजने के आदेश जारी किए है। पुलिस द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूचना के अनुसार आरोपी लुटेरी विदेशी लड़कियां मूल रूप से तनजानीयां और यूगांडन की है जो गांव महेडू में पीजी आदि में रह रही थी।  

यह भी पढ़ें : पंजाब वासियों को अभी नहीं मिलेगी राहत, आने वाले 2 दिनों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी

पुलिस ने उक्त लुटेरी लड़कियों के गैंग का पर्दाफाश तब किया जब दलजीत सिंह पुत्र मंजीत सिंह वासी हनुमानगढ़ राजस्थान हाल वासी महेडू पीजी ने पुलिस को खुलासा किया कि विदेशी लड़कियों का गैंग इलाके में सक्रिय है जो भोले भाले मासूम लोगों से तेजधार हथियारों की नोक पर लूटपाट करता है। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसके साथ मारपीट कर आरोपियों ने लूटपाट भी की है। पुलिस ने आरोपी विदेशी लड़कियों के खिलाफ पुलिस थाना सतनामपुरा में धारा 384, 506, 341 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच का दौर जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News