Vishal Mega Mart के बाहर से शुरू हुई कहानी, सुनसान जगह पर Auto Driver पर किया हमला

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 05:40 PM (IST)

फगवाड़ा(जलोटा): फगवाड़ा में अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां विशाल मेगा मार्ट के बाहर से सवारी बनकर ऑटो में सवार हुए एक युवक ने चालक को सुनसान इलाके में ले जाकर अपने साथियों के साथ मिलकर गंभीर रूप से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मीं कर देने की सनसीखेज सूचना मिली हैं। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

जानकारी अनुसार पीड़ित की पहचान फगवाड़ा के मोहल्ला धर्मकोट निवासी राजू के रूप में हुई है जो अपने परिवार का गुजर-बसर करने के लिए ऑटो चलाता हैं। पीड़ित राजू ने बताया कि वह विशाल मेगा मार्ट के पास सवारी के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक उसके ऑटो में सवार हुआ और पलाही रोड स्थित गुरु रविदास अस्पताल ले जाने की बात कही। 100 रुपए में किराया तय होने के बाद राजू सवारी को लेकर अस्पताल की ओर रवाना हो गया।

हालांकि जब ऑटो गुरु रविदास अस्पताल के पास पहुंचा तो सवारी ने उसे थोड़ा और आगे चलने को कहा। जैसे ही राजू अस्पताल से थोड़ी दूरी पर आगे बढ़ा वहां पहले से ही झाड़ियों के पास घात लगाए खड़े 2-3 युवकों ने ऑटो को घेर लिया। सवारी के इशारा करते ही हमलावरों ने हथियार और रॉड निकालकर राजू को हमलावरों ने उसके ऑटो की चाबी निकाल कर उसे लहूलुहान कर दिया।

पूर्व पार्षद दर्शनलाल धर्मसोत और पीड़ित के परिजनों ने इस वारदात की कड़े शब्दों में निंदा की हैं। उन्होंने कहा कि एक गरीब और मेहनत-मजदूरी करने वाले चालक के साथ इस तरह की हिंसक घटना बेहद चिंताजनक है। पूर्व पार्षद ने बताया कि घटना की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन और संबंधित थाना प्रभारी को दे दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News