फगवाड़ा में लिव-इन रिलेशन का खौफनाक अंत, पति ने चाकू घोंपकर की पत्नि की ह+त्या
punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 03:55 PM (IST)
फगवाड़ा: फगवाड़ा के घनी आबादी वाले मोहल्ला टिब्बी में घटी बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना में पति द्वारा कथित तौर पर परिवारिक कलह के पश्चात अपनी धर्मपत्नी की चाकू घोंप कर नृशंस हत्या कर देने की सूचना मिली हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया
घटना को लेकर आस पास रहते लोगों ने बताया कि दंपत्ति किराए के मकान में रह रहा हैं। अभी तक चली पुलिस जांच में बताया जा रहा हैं कि दंपति के बीच आपसी किसी बात को लेकर जमकर कलह क्लेश हुआ जिसके पश्चात गुस्से और आवेश से भरे पति ने अपनी धर्मपत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी मौके पर ही बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति ने उसी तेजधार चाकू से खुद का गला रेतकर आत्महत्या करने की विफल कोशिश की हैं। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल पति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा से जालंधर रेफर कर दिया गया है। मृतक महिला की पहचान जसविंदर कौर उर्फ ज्योति के रूप में हुई है जबकि आरोपी पति का नाम गुरप्रीत सिंह हैं।
देखते ही देखते हिंसक झड़प और हाथापाई में बदली
उक्त दंपत्ति लगभग 15 से 20 दिन पहले ही फगवाड़ा के मोहल्ला टिब्बी में एक किराए का कमरा लेकर रहने आया था। घटना वाले दिन शाम के समय दोनों के बीच आपसी किसी बात को लेकर तकरार और कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते हिंसक झड़प और हाथापाई में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुरप्रीत सिंह ने आपा खो दिया और घर में रखे चाकू से जसविंदर कौर के गले पर जानलेवा प्रहार कर दिए जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी ने उसी चाकू से अपने गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया हैं। घटना के दौरान महिला का 10 वर्षीय पुत्र जो पास ही श्री जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने गया हुआ था जब घर लौटा तो उसने देखा कि कमरा अंदर से बंद था और भीतर से चीखने-चिल्लानें की आवाजें आ रही थीं। इसके पश्चात पड़ोसियों और मकान मालिक की मदद से दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए।
लिव-इन टाइप वैवाहिक संबंध में रह रहे थे दोनों
लहूलुहान हालत में पति,पत्नी को तुरंत फगवाड़ा के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां सरकारी डॉक्टरों ने जसविंदर कौर को मृत घोषित कर दिया। वहीं गुरप्रीत सिंह की हालत बेहद गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल जालंधर रेफर कर दिया हैं जहां वह पुलिस हिरासत के तहत जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार जसविंदर कौर और गुरप्रीत सिंह दोनों लिव-इन टाइप वैवाहिक संबंध में रह रहे थे और दोनों के ही पहले जीवनसाथियों की मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीमों द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतका के मायके वालों को सूचित कर दिया गया है और उनके बयानों के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है।

