पुलिस जवानों को पीटने वाले 10 और प्रदर्शनकारियों की फोटो जारी, सूचना देने वालों को मिलेगा ये ईनाम

punjabkesari.in Tuesday, Feb 14, 2023 - 08:35 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बंदी सिखों की रिहाई के दौरान पुलिस जवानों को पीटने और हथियार लूटने वाले फरार 10 और प्रदर्शनकारियों की फोटो चंडीगढ़ पुलिस ने जारी की है। प्रदर्शनकारियों की सूचना  देने वालों को 10 हजार रुपए ईनाम भी दिया जाएगा। 

चंडीगढ़ पुलिस ने 10 में से 2 प्रदर्शनकारी नामजद किए हैं, जिनकी पहचान सतनाम और भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने 10 प्रदर्शनकारियों की फोटो जारी की थी। इन आरोपियों की जानकारी ईमेल या व्हाट्सअप नंबर 98759-84001 पर दी जा सकती है। 

Content Writer

Vatika