प्यार में लड़की के साथ धोखा, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2020 - 12:45 PM (IST)

नवांशहर-आनंदपुर साहिब: निकटवर्ती गांव की एक लड़की ने अपने साथ हुई धक्केशाही के संबंध में जानकारी देते बताया कि ब्लॉक नूरपुरबेदी के गांव गोपालपुर लसाड़ी तहसील आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर के निवासी गुरमीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह पिछले करीब 7-8 माह से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब शादी करने से खुलेआम इंकार कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि उक्त जवान गुरमीत सिंह के साथ उसकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी। जिसके उपरांत गुरमीत सिंह ने उसके साथ शादी करवाने की पेशकश की थी तथा मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता रहा। 

पीड़िता ने बताया कि इस दौरान गुरमीत सिंह उसको चंडीगढ़, खरड़ तथा अन्य कई स्थानीय होटलों तथा मॉल आदि में भी लेकर गया तथा उसका शारीकि संबंध बनाए। पीड़ित लड़की के अनुसार जब उसने उक्त लड़के को शादी करवाने के लिए कहा तो मार्च 2020 के उपरांत गुरमीत सिंह ने उसके साथ शादी करवाने से आनाकानी करनी आरंभ कर दी तथा बहाने लगाने आरंभ कर दिए व पुलिस को झूठी रिपोर्ट देने व कुछ खाकर खुदकुशी करने की धमकियां देनी आरंभ कर दी। उसने बताया कि पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों तथा सिविल अदालत आनंदपुर साहिब के दखल के बाद उक्त गुरमीत सिंह के खिलाफ हालांकि स्थानीय पुलिस ने शारीरिक शोषण करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन वह अब मैडिकल तथा अन्य कई प्रकार के बहाने बनाकर गिरफ्तारी से बचता आ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अब उक्त जवान तथा उसके परिवार द्वारा हमें लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गुरमीत सिंह को जल्द गिरफ्तार कर उसे इंसाफ दिलाया जाए। इस उपरांत आनंदपुर साहिब के थाना प्रमुखरूपिन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त कथित आरोपी गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रीह है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

Vaneet