Curfew में लोगों की सेवा कर रही पंजाब पुलिस को बांटे Pizza

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2020 - 11:52 AM (IST)

लुधियाना: एक तरफ जहां कोरोना वायरस के चलते पंजाब भर में कर्फ़्यू लागू है।वहीं पुलिस मुलाजिम इसे कामयाब बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस कठिन समय में  ड्यूटी अदा कर रहे पुलिस मुलाजिमों को डोमीनोज की तरफ से पिज्जे बांटे जा रहे हैं जिससे वह को निर्विघ्न जनता के  प्रति अपनी, सेवाओं को जारी रख सकें।

डोमीनोज के मैनेजर और समाज सेवीं सचप्रीत सिंह ने बताया कि जो पुलिस मुलाजिम सड़कों पर लोगों की सेवा के लिए बीमारी से बिना डरे अपनी, ड्यूटियां निभा रहे हैं। उनकी सेवा के लिए उन्हें जो भी मिल रहा है, वह बांट रहे हैं। इसके इलावा गरीबों को भी पिज्जे बांटे जा रहे हैं। दुग्गरी और सराभा नगर में भी उनकी तरफ से 100 पिज्जे बांटे गए हैं। उनकी तरफ से आज 500 पिज्जे बांटने का लक्ष्य रखा गया है।
 
रविन्दर सिंह खालसा कर रहे हैं कार सेवा
भीषण गर्मी में सड़कें पर कभी पानी की सेवा और कभी लोग भलाई के काम करने वाले लुधियाना के सेवक रवीन्द्र सिंह खालसा भी अब कोरोना वायरस के साथ लड़ने के लिए भी अपनी सेवा निभा रहे हैं। रवीन्द्र सिंह खालसा लुधियाना की सड़कों को सैनेटाईज कर रहे हैं। 

swetha