पंजाब योजना बोर्ड भंग, राज्यपाल ने राजिंदर कौर भट्ठल को सुनाया यह फैसला

punjabkesari.in Tuesday, Apr 26, 2022 - 06:04 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने पंजाब राज्य योजना बोर्ड को भंग कर दिया है। इस बोर्ड की चेयरपर्सन बीबी राजिंदर कौर भट्टल का अध्यक्ष पद भी समाप्त हो गया। उनकी इस बोर्ड में चेयरपर्सन के तौर पर नियुक्ति पिछली कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार दौरान हुई थी। राज्यपाल  द्वारा मंजूरी मिलते ही राज्य बोर्ड और जिला योजना बोर्ड को भी भंग कर दिया गया है। गत दिनों योजना विभाग के सचिव योजना दलजीत सिंह मांगट ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। अब उनकी जगह आर्थिक नीति और योजना बोर्ड का गठन किया जाएगा।

मान सरकार की सिफारिश को मंजूरी देते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार ने एडवोकेट जनरल को नए बोर्ड को बंद करने का निर्देश दिया है। नई आर्थिक नीति और योजना बोर्ड की चेयरमैन मुख्यमंत्री भगवंत मान होंगे, जबिक बोर्ड के अन्य सदस्यों को नाजमद करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भगवंत मान ने बोर्ड के 2 उप चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया है। अधिकांश आर्थिक नीति विशेषज्ञ शामिल होंगे। राज्य सरकार ने राज्यपाल को ट्रेड बोर्ड भंग करने की अनुशंसा भी भेजी है।

एक-दो दिन में संबंधित बोर्ड भंग कर दिए जाएंगे। राज्यपाल की मंजूरी के बाद राजिंदर कौर भट्टल को हटाने की सूचना दी गई है। उनके पास कैबिनेट रैंक की सुविधाएं और कर्मचारी थे। उन्हें एक महीने के लिए सरकारी बंगला छोड़ना होगा। उपसभापति राजिंदर गुप्ता और सदस्यों भवदीप सरदाना, भगवंत सिंह, केवीएस सिद्धू और बलदेव सिंह ढिल्लों की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं, जबकि मुख्य सचिवालय में कर्मचारियों की वापसी 1 मई से पहले होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News