''प्लास्टिक बेबी'' निकला नवजात, होंठ और मुंह मछली जैसा, रोने पर फटने लगती है Skin

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2020 - 04:22 PM (IST)

अमृतसर: एक तरफ जहां दुनिया भर में कोरोना के कहर से हर कोई चिंता में है वहीं दूसरी तरफ़ इस काले दौर में अमृतसर में कुदरत का करिश्मा देखने को मिला है। 

दरअसल, यहां कोट खालसा इलाके में एक प्लास्टिक बेबी ने जन्म दिया है। गगनदीप सिंह की पत्नी बलजीत कौर ने एक बच्चे को जन्म दिया है, जिसका नाम गुरसेवक सिंह रखा गया है। गुरसेवक का जन्म जेनेटिक डिसऑर्डर कारण असाधारण ढंग से हुआ है। जब यह बच्चा रोता है तो उसकी चमड़ी उतरने लग जाती है। बच्चे के जन्म दौरान उसके पूरे शरीर पर चमड़ी की एक परत चढ़ी हुई थी। यहां तक की उसकी आंखें तक चमड़ी से ढकी हुई थीं। गुरु नानक देव अस्पताल ने जांच में पाया कि यह कोलोडियन बेबी है। इसके बाद चमड़ी पर कुछ लेप किए गए।

जन्म के 15 दिनों बाद बच्चे के शरीर से चमड़ी की परत रहस्यमयी ढंग से उतरने लग गई। आंखें और होंठ मछली जैसे नजर आने लग पड़े । अपनी इकलौती संतान का यह हाल देख माता-पिता काफ़ी परेशान हैं। बता दें कि अमृतसर में यह तीसरा कोलोडियन बेबी है, जिसकी हालत में काफ़ी सुधार है। इससे पहले वर्ष 2014 -2017 में 2 कोलोडियन बेबी का जन्म हुआ था, जिनकी मौत हो चुकी है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News