15 अगस्त से पहले जरूर पढ़ें यह खबर, नहीं तो होगी 3 साल की जेल!

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 01:36 PM (IST)

नर्इ दिल्ली /चंडीगढ़: केंद्र सरकार ने इस बार 15 अगस्त पर सभी नागरिकों को प्लास्टिक के बने 'तिरंगे' का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी इस नियम का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है क्योंकि यदि किसी ने आजादी दिवस पर प्लास्टिक के 'तिरंगे' का इस्तेमाल किया तो उसे आजादी की जगह सजा मिल सकती है। 


राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजी गई एडवाइजरी में गृह मंत्रालय ने कहा है कि 'तिरंगा' भारत की जनता की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए उसे सम्मान का दर्जा मिलना चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि उसके ध्यान में आया है कि महत्वपूर्ण समारोहों में प्लास्टिक के बने 'तिरंगे' का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इस तरह के झंडे प्राकृतिक तरीके से नष्ट नहीं होते हैं, इसलिए इनका इस्तेमाल ना किया जाए। 


राष्ट्रीय सम्मान' के अपमान की रोकथाम एक्ट -1971 की धारा -2 मुताबिक यदि कोई व्यक्ति राष्ट्रीय झंडे के प्रति असम्मान प्रकट करता है तो उसे जेल की सज़ा हो सकती है। यह सज़ा 3 साल तक की हो सकती है या जुर्माना लगाया जा सकता है या फिर दोनों तरह से ही व्यक्ति को सजा दी जा सकती है। एडवाइजरी में कहा गया है कि महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और खेल समारोहों पर 'फ्लैग कोड ऑफ इंडिया -2002' की धारा मुताबिक आम जनता को सिर्फ़ कागज़ के बने झंडें का इस्तेमाल करना चाहिए और समारोह के बाद इस तरह के कागज के झंडों को ज़मीन पर नहीं फैंका जाना चाहिए। 
 

Vatika