क्रिकेट खेलना पड़ा महंगा, तेजधार हथियारों के साथ हमला कर चलाई गोलियां

punjabkesari.in Thursday, Nov 18, 2021 - 02:59 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार) : फिरोजपुर शहर की बेदी कालोनी फेस 2 में आज सुबह करीब 11 बजे गली में क्रिकेट खेलने के झगड़े को लेकर गोली चल गई, जिसमें 3 लोग घायल हो गए। घायल हालत में उनको इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. सतविंदर सिंह विर्क, एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर मनोज कुमार और ए.एस.आई. शर्मा सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल व्यक्तियों के बयान लेकर कार्यवाही करनी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: अकाली विधायक के घर चली 38 घंटे रेड, करोड़ों की नकदी सहित जरूरी दस्तावेज जब्त

घायल व्यक्तियों ने बताया कि कुछ लोग गली में क्रिकेट खेल रहे थे। उनको थोड़ा दूर जाकर खेलने संबंधी कहने पर वह गुस्से में आ गए। थोड़ी देर बाद वह अज्ञात लोगों को अपने साथ ले आए और लड़ाई झगड़ा करने लगे, जिस दौरान उन्होंने गोलियां भी चला दी। झगड़े में प्रदीप पुत्र रेशम सिंह की टांग में गोली लग गई और हरप्रीत सिंह पुत्र रेशम सिंह तेजधार हथियार लगने साथ घायल हो गए। इस लड़ाई दौरान एक और व्यक्ति को चोटें लगी। थाना सीटी के शर्मा सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से घायल व्यक्तियों के बयान लिए जा रहे हैं और इस घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल हुए व्यक्तियों की हालत खतरे से बाहर है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News