पी.एम. मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर सी.एम. चन्नी ने शायराना अंदाज में जताया खेद

punjabkesari.in Thursday, Jan 13, 2022 - 08:54 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पी.एम. नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे दौरान हुई सुरक्षा चूक पर लेकर खेद जताया है। हालांकि इससे पहले पंजाब सरकार यह मानने को तैयार नहीं थी कि पी.एम. मोदी की सुरक्षा में कोई चूक हुई है। चन्नी ने वीडियो कांफ्रैंसिंग के जरिए पी.एम. मोदी से कहा है कि 'आप हमारे लिए आदरणीय हैं। आप पंजाब आए थे, आपके दौरे के दौरान जो हुआ उसके लिए हमें खेद है।' 

इस मौके पर चन्नी ने कुछ शायराना अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी के लिए शेयर बोला। "तुम सलामत रहो कयामत तक और खुदा करे कि कयामत ना हो"। सी.एम. चन्नी ने प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की कामना की है। जिक्रयोग्य है कि किसानों के प्रदर्शन के चलते पंजाब दौरे दौरान पी.एम. का काफिला 20 मिनट तक हाईवे पर फंस गया था। जिसके बाद राजनीतिक माहौल काफी गरम हो गया था। पी.एम. मोदी की हुई सुरक्षा चूक को लेकर सभी नेताओं व राजनीतिक दलों ने पंजाब कांग्रेस पर निशाने साधे थे। हालांकि इसके बाद सी.एम. चन्नी ने कहा था कि पी.एम. मोदी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है और साथ ही चन्नी ने कहा था कि पी.एम. के ऊपर किसी प्रकार का कोई हमला नहीं हुआ है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Her


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News