PM मोदी का पंजाब दौरा, डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह जी से की मुलाकात

punjabkesari.in Saturday, Nov 05, 2022 - 12:25 PM (IST)

पंजाब डेस्क : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब पहुंचे हैं। पी.एम. मोदी द्वारा डेरा ब्यास मुखी गुरिंदर सिंह जी से मुलाकात की गई। आपको बता दें कि कुछ समय पहले वह एयरफोर्स स्टेशन ब्यास पहुंचे थे, जहां कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पी.एम. मोदी के साथ पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और सोम प्रकाश भी मौजूद हैं। 

गौरतलब है कि हिमाचल में अगले माह विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके मद्देनजर हिमाचल प्रदेश में चुनावी प्रचार जोरों पर हैं। इसी के चलते पी.एम. मोदी हिमाचल दौरे से पहले एक बार फिर पंजाब का दौरा करने पहुंचे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kalash