PM Modi Security Breach: घटनास्थल पर पहुंची केंद्रीय जांच टीम

punjabkesari.in Friday, Jan 07, 2022 - 12:32 PM (IST)

फिरोजपुरः बुधवार को पी.एम. मोदी ने फिरोजपुर रैली में पहुंचने वाले थे लेकिन पी.एम. मोदी की सुरक्षा को हुई चूक को लेकर रैली से 8 कि.मी. की दूरी से वह वापिस दिल्ली लौट गए जिसके चलते आज केंद्र की जांच टीम फिरोजपुर में घटना वाली जगह पहुंची हुई है और वहां हुई चूक का जायजा ले रही है। घटना की जांच फिरोजपुर पहुंची 3 सदस्यीय जांच कमेटी द्वारा की जा रही है। जांच टीम में एस.पी.जी. और आई.जी. एस. सुरेश, सुधीर कुमार सक्सेना सचिव (सुरक्षा) व आई.बी. के संयुक्त निदेशक बलबीर सिंह भी कमेटी में शामिल हैं। 

यह भी पढ़ेंः आम आदमी पार्टी ने जारी की 8वीं लिस्ट, जालंधर सैंट्रल से यह होंगे 'आप' के उम्मीदवार

आपको बता दें कि बुधवार को पी.एम. मोदी फिरोजपुर रैली में शामिल होने जा रहे थे करीब 42,750 करोड़ रुपए से अधिक के अलग-अलग विकास प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखने आ रहे थे लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर हुई चूक के कारण वह फिरोजपुर रैली रद्द कर वापिस दिल्ली लौट गए थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila