जहरीली शराब का कहर जारी, पोस्टमार्टम रूम में एक-एक कर पहुंचे 14 मृतकों के शव

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 11:23 AM (IST)

तरनतारन (रमन): जिले में जहरीली शराब का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके चलते रविवार सुबह से शाम तक सिविल अस्पताल में एक-एक कर 14 मृतकों के शव पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचे शवों को रखने के लिए विशेष जगह की कमी होने के कारण इंसानियत का अपमान होता देख दिल दहल उठा। बताया जाए कि बिक रही जहरीली शराब के पीछे एक विधायक के नजदीकी का हाथ होने संबंधित दोष लगाए जा रहे हैं।

मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार : सिविल अस्पताल के एस.एम.ओ. डा. रोहित मेहता ने बताया कि शनिवार रात 8 बजे तक 13 मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया था, जबकि रविवार को 13 शवों का पोस्टमार्टम 8 डाक्टरों की तरफ से किया गया। जिनमें जोगा सिंह (37) पुत्र जगतार सिंह निवासी नौरंगाबाद, सतनाम सिंह (35) पुत्र बलदेव सिंह निवासी कक्का कंडियाला कंवलजीत सिंह (40) पुत्र मुखत्यार सिंह निवासी कक्का कंडियाला, हरजिंदर सिंह (50) पुत्र चंदन सिंह निवासी कद्दगिल, तरसेम सिंह (35) पुत्र अमरीक सिंह निवासी संगर कलां, दिलबाग सिंह पुत्र अरुड़ सिंह निवासी गुरु तेग बहादुर नगर तरनतारन, तरसेम सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी संघे, कुलवंत सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी गुरु का खूह तरनतारन, लखविंदर सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी कंग, जसपाल सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी मल्लियां, कृपाल सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी गली जगीर सिंह वाली तरनतारन, धीरा सिंह पुत्र शुद्ध सिंह निवासी पंडोरी गोला, जतिंदर सिंह पुत्र बलवान सिंह निवासी गुरु हंड बहादुर नगर तरनतारन और सत्तपाल सिंह पुत्र दुर्गा दास निवासी गली रेलवे स्टेशन वाली तरनतारन शामिल थे। मृतकों का पोस्टमार्टम करने उपरांत शवों को वारिसों हवाले कर दिया गया है, जबकि एमरजैंसी वार्ड अंदर जोबनजीत सिंह (27) निवासी कक्का कंडियाला राम सिंह (58) निवासी कल्ला, कुलदीप सिंह (59) निवासी कक्का कंडियाला सुखदेव सिंह (62) निवासी कक्का कंडियाला, मनजीत सिंह (40) निवासी मोहल्ला नानकसर तरनतारन और सुरिंदर सिंह (63) निवासी बच्चड़े का इलाज जारी है।
 

दर्जन से ज्यादा व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार
डी.आई.जी. हरदयाल सिंह मान ने बताया कि पुलिस की तरफ से 45 स्थानों पर छापेमारी करते एक दर्जन के करीब व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंधित जिले भर में पुलिस टीमों को सखती के साथ ड्यूटी करने के हुक्म जारी किए गए हैं।

इन पर गिरी गाज
एक्साईज विभाग के ई.टी.ओ. मधुर भाटिया, इंस्पैक्टर पुखराज सिंह, डी.एस.पी. सिटी सुच्चा सिंह बल्ल, थाना सदर तरनतारन की प्रभारी बलजीत कौर, थाना सिटी तरनतारन के प्रभारी अमृतपाल सिंह को सस्पैंड किया गया है।

Vatika