Police Action : चोरी करने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, तीसरा फरार

punjabkesari.in Thursday, Dec 28, 2023 - 09:07 PM (IST)

खन्ना  : घर में चोरी करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को थाना सिटी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि इस मामले में नामजद तीसरा आरोपी अभी फरार है।

एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर हेमंत मल्होत्रा ने बताया कि भूपिंदर कुमार निवासी नंदी कॉलोनी ने शिकायत देकर बताया था कि 21 और 22 दिसम्बर की मध्य रात्रि को 3 अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस आए। आरोपी घर से तांबे के बर्तन, पुराने नल, पंखे की मोटर और अन्य घरेलू कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। भूपिंदर कुमार ने आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे देखे तो पता चला कि चोरी छप्पड़ी खन्ना निवासी खुशवंत सिंह, साहिल और राजा ने की है। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए खुशवंत सिंह और साहिल को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया और तीसरे फरार आरोपी राजा की तलाश जारी है। एस.एच.ओ. ने कहा कि तीसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Content Editor

Subhash Kapoor