किसानों के विरोध प्रदर्शन के ऐलान के बीच पुलिस कार्रवाई, कई किसान हिरासत में

punjabkesari.in Tuesday, Mar 04, 2025 - 10:18 AM (IST)

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): पंजाब के किसान संगठनों द्वारा 5 मार्च को चंडीगढ़ में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में पुलिस किसान नेताओं को गिरफ्तार कर रही है। इसी के तहत भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के महासचिव दलबीर सिंह जीवनचक्क और मंगता सिंह के साथ-साथ कीर्ति किसान यूनियन के नेता चन्नण सिंह दौरागला, मुख्तियार सिंह मल्लिया और सुखदेव सिंह मियानी को भी पुलिस ने सुबह करीब 4 बजे उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। इस बीच किसान नेताओं ने किसानों को घरों से हिरासत में लिए जाने को सरकार की घटिया कारगुजारी करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह से किसानों को हिरासत में लेकर किसानों के संघर्ष को नहीं रोका जा सकता।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News