IED मामले में पुलिस का एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 04:10 PM (IST)

अमृतसर: आई.एस. की गाड़ी में आई.ई.डी. लगाने वाले को लेकर अहम खबर सामने आई है। पुलिस ने आई.ई.डी. लगाने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। ए.जी.टी.एफ. ने दोनों आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए हैं। दोनों आरोपी तरनतारन के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोपी विदेश भागने की फिराक में थे। सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के आतंकवादी हरिंदर सिंह रिंदा के साथ संबंध है। जानकारी के अनुसार शाम को अमृतसर पुलिस इस आई.ई.डी. मामले को लेकर प्रेस कान्फ्रेंस कर सकती है।

आपको बता दें कि सुबह ही ए.डी.जी.पी. आर.एन. ढोके ने दावा किया था कि उन्हें बड़ी लीड मिल चुकी है जिसके चलते उन्होंने यह भी कहा था कि आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इस दौरान ए.डी.जी.पी. ने खुलासा करते हुए कहा कि पुलिस को एक मोबाइल बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर रेड की जा ही है। 

गौरतलब है कि अमृतसर के रंजीत एवेन्यू सी ब्लॉक घड़ी एक पुलिस की गाड़ी में दो नकाबपोश युवक बम ईमप्लांट कर मौके से फरार हो गए। सी.सी.टी.वी. फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की मच गई थी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों व बम निरोधक दस्ते ने जीप के नीचे से प्लांट किया गया बम कब्जे में ले लिया था। सी.आई.ए. स्टाफ में तैनात सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह बागा के घर के बाहर जीप खड़ी थी जिसमें दो नकाबपोश युवकों द्वारा बम ईमप्लांट किया था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila