अस्पताल में नाबालिग को मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 5 अन्य गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2022 - 06:06 PM (IST)

लुधियाना (गौतम) : सिविल अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पहुंचे नाबालिग को मौत के घाट उतारने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस ने इस मामले में पहले ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को गिरफ्तार किए आरोपियों से पुलिस ने वारदात के दौरान प्रयोग की गई कृपाण व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पुलिस ने ताजपुर रोड़ के रहने वाले साहिल सोरपी, विशाल उर्फ मचल, मनप्रीत सिंह उर्फ मनु, अकुंर, विकास के रूप में की है, जबकि साहिल बिरला उर्फ साहिल, अभिषेक विडलान उर्फ खैचू व गगन कुमार को पहले गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में वीरू, संजू, सीमा, रिश्व उर्फ रिशु को भी नामजद किया गया है। 

पुलिस कमिश्नर डा. कौस्तुभ शर्मा ने जानकारी देते बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और आरोपियों से इस मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मरने वाले सवन कुमार की उक्त आरोपी विशाल, साहिल उर्फ खैचू व अन्य लोगों के साथ विवाद था। पहले भी हुए विवाद के बाद इनका समझौता हो गया था। वारदात वाले दिन भी उक्त लोगों का सवन के साथ झगडा हुआ तो इस दौरान वह जख्मी हो गया। जिसके बाद परिवार के लोग उपचार करवाने के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आए थे। उक्त आरोपी उसके पीछे ही सिविल अस्पताल पहुंच गए। उस समय सवन अस्पताल की एमरजैंसी में अपना उपचार करवा रहा था। उक्त आरोपी सिविल अस्पताल की एमरजैंसी में ही पहुंच गए और सवन पर हमला कर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिस कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News