नशा तस्कर पर Police Action : 1 किलो अफीम सहित युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, May 17, 2023 - 08:59 PM (IST)

लुधियाना (राज): थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने अफीम के साथ एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी यू.पी. का रहने वाला मनदीप सिंह है। उसके कब्जे से एक किलोग्राम अफीम मिली है। पुलिस ने उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एस.एच.ओ. रजिंदरपाल सिंह ने बताया कि थानेदार बलविंद्र सिंह की टीम इलाके में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान उक्त आरोपी वहां से गुजर रहा था जिसे रोककर जब तलाशी ली गई तो उससे अफीम बरामद हुई जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी यहां पर सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है और साथ में उसने यू.पी. से लाकर अफीम बेचने का धंधा भी शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत पेश कर उसका रिमांड हासिल किया गया है। उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

Content Writer

Subhash Kapoor