मामूली विवाद में हवाई फायरिंग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस Action दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Oct 17, 2023 - 03:56 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ (पंडित): गांव दबुर्जी में गांव निवासी के साथ मामूली विवाद के बाद हवाई फायरिंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। थाना मुखी टांडा इंस्पैक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने यह मामला तरसेम सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह की शिकायत के आधार पर मस्तान सिंह हीरा पुत्र धर्म सिंह के खिलाफ दर्ज किया है।

तरसेम सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि यह मस्तान सिंह घर के सामने उसके साथ गाली-गलोच की और बाद में अपनी 12 बोर की दोनाली राइफल से फायर किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच ए.एस.आई. राजविंदर सिंह कर रहे हैं।

Content Writer

Subhash Kapoor