लुधियाना: रात के अंधेरे में सड़कों पर उतरी पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स, CP ने खुद संभाला मोर्चा

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2026 - 12:10 PM (IST)

लुधियाना (राज): महानगर में अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने और शहरवासियों में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना ने बीती रात विशेष 'नाइट डोमिनेशन' ऑपरेशन चलाया। इस अभियान की खास बात यह रही कि पुलिस कमिश्नर लुधियाना स्वपन शर्मा (IPS) ने खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर कमान संभाली और रात के समय शहर की नाकाबंदी तथा पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया।

PunjabKesari

शेरपुर चौक नाके पर जांची मुस्तैदी, थाना डिवीजन नंबर-6 का किया दौरा

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने देर रात शहर के संवेदनशील इलाकों में लगाए गए नाकों की चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से शेरपुर चौक पर लगे नाके का निरीक्षण किया और वहां तैनात जवानों की सतर्कता का जायजा लिया। इसके उपरांत सी.पी. स्वपन शर्मा ने पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर-6 का भी औचक दौरा कर रात्रि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ, हवालात और थाने के रिकॉर्ड व सुरक्षा प्रबंधों की जांच की। इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ डी.सी.पी. देहाती गुरसेवक बराड़ और अन्य गजटेड अधिकारी भी मौजूद रहे।

PunjabKesari

लगभग 200 जवान व पैरामिलिट्री फोर्स ने संभाला मोर्चा, 12 नाकों पर हुई सघन चेकिंग

नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन को प्रभावी बनाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की ओर से भारी पुलिस बल फील्ड में उतारा गया:
अधिकारियों की तैनाती:
अभियान के तहत 5 गजटेड अधिकारी (GOs), 10 थाना प्रभारी (SHOs) और 8 चौकी इंचार्ज खुद सड़कों पर मौजूद रहकर निगरानी करते रहे।
12 नाके और 98 जवान: शहर भर में कुल 12 नाके (जिनमें 7 स्थायी नाके शामिल हैं) लगाए गए, जिन पर पैरामिलिट्री फोर्स सहित करीब 98 पुलिस जवान तैनात रहे और आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की बारीकी से जांच की।
53 पी.सी.आर. पार्टियां: पूरे अभियान के दौरान लगभग 200 पुलिस कर्मियों ने फील्ड में मोर्चा संभाला और शहर के हर कोने में 53 पी.सी.आर. (PCR) पेट्रोलिंग पार्टियों ने लगातार गश्त की।
पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि लुधियाना पुलिस शहर के निवासियों की जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए आने वाले दिनों में भी इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News