पुलिस और एस.डी.आर.एफ. की टीमों ने चलाया सर्च अभियान, जानें क्यों

punjabkesari.in Sunday, Jan 09, 2022 - 03:13 PM (IST)

दीनानगर (कपूर) : पुलिस और एस.डी.आर.एफ. की टीमों द्वारा नानोनंगल पुल पर यू.बी.डी.सी. नहर में चलाया गया सर्च अभियान दीनानगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। जानकारी अनुसार पुलिस और स्टेट आर्म्ड पुलिस के एस.डी.आर.एफ, विंग की टीमों के 2 दर्जन के करीब अधिकारी और कर्मचारियों ने एक एस.पी. रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में शनिवार को पूरा दिन यू.बी.डी.सी. नहर में सर्च अभियान चलाया। हालांकि बारिश दौरान शाम तक नहर में डटी टीमों के के हाथ कुछ भी नहीं लगा।

पता चला है पुलिस की यह टीम बीते दिन से गिरफ्तार किए गए किसी व्यक्ति को साथ लेकर इस स्थान की निशानदेही कर रही थी। पुलिस द्वारा आज पहले नहरी विभाग के साथ संबंध कायम कर कर यू.बी.डी.सी. नहर में पानी का स्तर कम करवाया गया, फिर एक खास स्थान के नजदीक मोटरबोट और गोताखोरों की सहायता के साथ गहराई के साथ तलाशी मुहिम चलाई। हालांकि टीम का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों ने किसी तरह का जानकारी सांझा करने से साफ इन्कार कर दिया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति की सीमा रेखा पर नहर में फैंके गए किसी असले या गोला-बारूद की बड़ी खेप को लेकर ही यह सर्च अभियान चलाया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News