परमीश वर्मा गोली कांड में हिमाचल से 1 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Apr 15, 2018 - 01:39 PM (IST)

मोहाली: मशहूर वीडियो डायरैक्टर, पंजाबी गायक और अदाकार परमीश वर्मा पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार  किया है।

 

जानकारी के अनुसार पुलिस ने हिमाचल के बुद्दी इलाके में रेड करके पहली गिरफ्तारी की है। आरोपी का नाम हरविन्दर सिंह बताया जा रहा है। इस गिरफ्तारी की पुष्टि मोहाली पुलिस के एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चाहल ने की है। फिलहाल पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

 

उल्लेखनीय है कि शनिवार देर रात परमीश वर्मा पर गैंगस्टरों की तरफ से हमला कर दिया गया था। इस कारण वह गंभीर रूप में घायल हो गए थे।  इस वारदात की जिम्मेदारी खतरनाक गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा ने अपने फेसबुक पेज पर ली थी।  
 

swetha