विदेश में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर बना रहे थे कत्ल की योजना, पुलिस ने 2 गुर्गे किए Arrest
punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2026 - 03:57 PM (IST)
नवांशहर(त्रिपाठी): विदेश में रह रहे गैंगस्टर हितेष सहगल तथा सर्वजीत सिंह उर्फ साबी के लिए काम करते हुए कत्ल करने की योजना तैयार कर रहे 4 आरोपियों को पुलिस ने 30 बोर के 2 पिस्टल, 3 मैगजीन तथा 10 जिंदा कारतूसों सहित सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पैक्टर नीरज चौधरी ने बताया कि थानेदार अमरीक सिंह की पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तालाश में नवांशहर के चंडीगढ़ चौंक में मौजूद थी कि पुलिस के मुखबिर विशेष ने हाजिर होकर जानकारी दी कि रोहित उर्फ काला तथा दिशांत पुत्र पिंकू निवासी नवांशहर जो प्रणव सहिगल उर्फ पारु पुत्र हितेश सहिगल निवासी नवांशहर तथा सर्वजीत सिंह उर्फ साबी पुत्र सुरजीत राम निवासी मीरपुर जट्टा थाना सदर नवांशहर जो विदेश में रहते है तथा उनके खिलाफ पहले भी काफी पुलिस मामले दर्ज है, उनके इशारे पर करते है।
उनकी ओर से उपलब्ध करवाए नाजायज असले के साथ उनके कहने पर किसी का कत्ल करने की फिराक में है। पुलिस मुखबिर ने अपनी जानकारी में बताया कि उपरोक्त आरोपी इस समय नाजायज असले सहित मेन हाईवे से लिंक सड़क गांव महालों शमशान घाट की ओर जाने वाली सड़क के किनारे बैठ कर किसी को मारने की प्लानिंग कर रहे है।
इंस्पैक्टर नीरज चौधरी बताया कि उक्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रोहित उर्फ कालू पुत्र पिंकू तथा दिशांत पुत्र पिंकू निवासी नवांशहर को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 30 बोर के 2 पिस्टल, 3 मैगजीन तथा 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि विदेश में बैठकर गैंग चला रहे प्रणव सहिगल उर्फ पारू तथा सर्वजीत सिंह उर्फ साबी सहित 4 आरोपियों को मामले में नामजद करके आगे की कार्रवाई शुरु की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार गुर्गो को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

