5 करोड़ की हैरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 12, 2019 - 08:16 AM (IST)

फिरोजपुर(कुमार):फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस ने 1 किलो हैरोइन सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों का तीसरा साथी एक पुलिस कर्मचारी को घायल करके भागने में सफल हो गया। जानकारी के अनुसार काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर की पुलिस ने शक के आधार पर कार को रूकने का इशारा किया।

तलाशी लेने पर उसमें सवार तीन तस्करों से 250 ग्राम हैरोइन के 4 पैकेट (कुल 1 किलो) हैरोइन बरामद हुई। पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ बताई जा रही है । इसी दौरान एक तस्कर पुलिस कर्मचारी को घायल करके भागने में फरार हो गया,  जिसे गिरफ्तार करने के लिए  के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।

swetha