जाली भारतीय करंसी सहित 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2019 - 08:33 AM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): पुलिस ने गश्त दौरान मिली सूचना के आधार पर गांव भम्बा हाजी में नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 3,500 रुपए की जाली भारतीय करंसी बरामद की।

इस संबंधी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जाली करंसी रखने का मामला दर्ज किया है। थाना ममदोट के सहायक इंस्पैक्टर रोशन लाल को पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान सूचना मिली कि आरोपी दलीप सिंह वासी कोट ईसे खां व जसपाल सिंह निवासी गांव खपियांवाली जाली भारतीय करंसी का धंधा करते हैं। आज भी वे जाली करंसी लेकर मोटरसाइकिल पर आ रहे थे जिस पर पुलिस ने गांव भम्बा हाजी में नाकाबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 3500 रुपए की जाली भारतीय करंसी बरामद की। मामले की जांच कर रहे रोशन लाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

swetha