नशा तस्कर पर पुलिस का शिकंजा, हैरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2023 - 04:32 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना काठगढ़ की पुलिस ने 10 ग्राम हैरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एस.आई. सतनाम सिंह ने बताया कि संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में हाईटैक नाका लगाया था। पुलिस पार्टी वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान रोपड़ साइड से एक कार आई जिसे रोकने का संकेत किया तो कार चालक ने कार रुकते ही गाड़ी से नीचे उतर कर भागना शुरू कर दिया तथा भागते हुए ने अपनी पैंट की जेब से प्लास्टिक का लिफाफा निकाल कर घास-फूस में फैंक दिया। पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त युवक को काबू करके जब जांच की तो फैंके गए लिफाफे से 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार युवक की पहचान हरजिन्दर सिंह उर्फ विक्की निवासी गांव थोपिया थाना बलाचौर के तौर पर हुई है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News