जेल में बंद गैंगस्टर भगवानपुरिया के साथी रोशन हुंदल और सम्मा पहलवान सहित 5 गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2019 - 10:36 AM (IST)

तरनतारन(रमन): जिला पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के साथी गैंगस्टर रोशन हुंदल और सम्मा पहलवान सहित 5 आरोपियों को भारी मात्रा में असले और वाहनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अदालत से आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। एस.एस.पी. ध्रुव दहिया ने बताया कि अलग-अलग थानों और सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने इन आरोपियों को काबू किया है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह कालेजों के चुनावों में गुंडागर्दी, हथियारों की तस्करी, अवैध हथियार रखने और जिले में लोगों को धमकाने व ग्रुपों की लड़ाई करने में शामिल था।  

ये हैं पकड़े गए आरोपी

  •  जगरोशन सिंह उर्फ रोशन सिंह हुंदल पुत्र हरविंदर सिंह निवासी कलेर जिला तरनतारन।
  •  सम्मा पहलवान उर्फ सरवन सिंह पुत्र निरवैल सिंह निवासी कैरोवाल।
  •  लवजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी रसूलपुर।
  •  सुखदेव सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी मेजर जीवन सिंह नगर तरनतारन।
  •   एकम सिंह पुत्र खुशवंत सिंह निवासी काजीकोट जिला तरनतारन। 
  • रोशन हुंदल ग्रुप के 5 अन्य आरोपियों की तलाश जारी

एस.एस.पी. ने बताया कि रोशन हुंदल ग्रुप के कुछ मैंबर गन प्वाइंट पर कई लूट की वारदातों में भी शामिल हैं। इस ग्रुप के अन्य 5 मैंबरों की तलाश जारी है। इन आरोपियों पर थाना सिटी तरनतारन में केस दर्ज किया गया है। रोशन हुंदल और सम्मा पहलवान ने भगवानपुरिया को लेकर सोशल साइटों पर काफी फोटो अपलोड की हुई हैं।

ये है बरामदगी

  • 4 डी.बी.बी.एल राइफलें
  • दो 315 बोर राइफलें
  • दो 32 बोर रिवाल्वरें
  • दो 32 बोर पिस्तौल
  • 97 जिंदा कारतूस डी.बी.बी.एल
  • 41 जिंदा कारतूस 315 बोर
  • 28 कारतूस 32 बोर रिवाल्वर
  • 17 कारतूस 32 बोर पिस्तौल,
  •  

इनकी हो रही है तलाश

  •  गुरप्रीत सिंह उर्फ गोगा निवासी अलादीनपुर
  •  अर्शदीप सिंह निवासी कुल्ला
  •  मनदीप सिंह निवासी मुंडापिंड
  •  सोनू निवासी सेरों 
  •  कंवल निवासी थाना सदर पट्टी 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News