संपत नेहरा और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 3 गैंगस्टर चढ़े पुलिस के हत्थे

punjabkesari.in Monday, Feb 04, 2019 - 01:00 PM (IST)

पटियाला  (बलजिन्द्र): 2 दिन पहले शहर के रणजीत नगर इलाके में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई फायरिंगदौरान फरार हुए तीनों गैंगस्टरों को पटियाला पुलिस ने पंजौला-अरनोली रोड हरियाणा बार्डर से गिरफ्तार कर लिया है। 

इस संबंध में एस.एस.पी. मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नवप्रीत सिंह उर्फ नव लाहौरिया पुत्र परमजीत सिंह निवासी जट्टां पत्ती समाना, अंकुर उर्फ मनी पुत्र सतवीर सिंह और प्रशांत ङ्क्षहदराव उर्फ छोटू पुत्र राजिन्द्र सिंह निवासी हस्सूपुर थाना सीवन जिला हापुड़ 21 उत्तर प्रदेश शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद नव लाहौरिया से एक 30 बोर पिस्तौल, 3 रौंद और अंकुर सिंह उर्फ  छोटू से 315 बोर देसी पिस्तौल, 2 रौंद बरामद किए गए। एस.एस.पी. मुताबिक ये वही हथियार हैं जो कि फायरिंग में प्रयोग किए गए थे। इस बारे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। 

नव लाहौरिया ने थोड़े समय में दिया इन वारदातों को अंजाम
*
नुक्कड़ ढाबा सैक्टर-22 में 2 ग्रुपों में हुई थी जबरदस्त फायरिंग 
*ज्वैलर शाप अम्बाला में फायरिंग दौरान कत्ल 
*तुषार ऑयल कंपनी में 60 हजार की लूट
*मुरली वाला पैट्रोल पम्प सैदपुर सोनीपत से कैश की लूट
*कुंडली बैरियर दिल्ली के नजदीक फाच्र्यूनर की लूट
*जी.एस.एफ. वैस्टर्न यूनियन पर लूट
*मजीठिया एन्क्लेव पटियाला में कार की लूट
*सोनीपत-बहादुरगढ़ रोड पर स्थित पैट्रोल पम्प से कैश की लूट
*सोनीपत से बहादुरगढ़ से वर्ना कार की लूट
*आई-10 ग्रेड कार की मुरथल रोड से लूट

swetha