विजीलैंस टीम ने जे.ई. को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

punjabkesari.in Sunday, Jun 16, 2019 - 11:42 AM (IST)

बठिंडा(विजय): किसान से खेत में नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए रिश्वत मांगने वाले बिजली विभाग के जे.ई. को विजीलैंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

सीनियर पुलिस कप्तान विजीलैंस ब्यूरो बठिंडा रेंज अखिल चौधरी ने बताया कि डी.एस.पी. अश्वनी कुमार विजीलैंस ब्यूरो यूनिट फरीदकोट की टीम द्वारा ट्रैप लगाकर राज सिंह जे.ई. पी.एस.पी.सी.एल. बाजाखाना को 4 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अखिल चौधरी ने बताया कि शिकायतकर्ता हरविंद्र सिंह निवासी घनिया जिला फरीदकोट ने विजीलैंस के पास शिकायत दी कि उनकी जमीन में सरकारी ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।इस ट्रांसफार्मर से उनकी व अन्य व्यक्तियों की मोटरें चलती हैं।

उक्त ट्रांसफार्मर पिछले 8-10 दिन पहले सड़ जाने के कारण नया ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए राज सिंह जे.ई. बाजाखाना को बताया तो जे.ई. ट्रांसफार्मर चैक कर चला गया लेकिन फिर राज सिंह जेई को मिला तो उसने नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए शिकायतकर्ता से 5 हजार रिश्वत की मांग की। शिकायतकत्र्ता के कहने पर जे.ई. राज सिंह ने 4 हजार में बात पक्की की। हरविंद्र सिंह ने इस संबंधी विजीलैंस ब्यूरो के पास अपने बयान दर्ज करवाए जिसके बाद डी.एस.पी. अश्वनी कुमार द्वारा सरकारी गवाहों की उपस्थिति में आरोपी राज सिंह जे.ई. को 4 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंंध में आरोपी पर रिश्वत लेने के आरोप में थाना विजीलैंस ब्यूूरो बठिंडा में केस दर्ज किया गया है। 

swetha