खालिस्तानी समर्थकों को फंडिंग करने वाला दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jan 07, 2019 - 08:24 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप): पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ ने बब्बर खालसा से संबंधित तथा खालिस्तानी समर्थकों को भारत में गतिविधियों के विस्तार के लिए विदेश से पैसा भेजने वाले एक आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर किया है।आरोपी भुपिन्द्र सिंह उर्फ दिलावर सिंह जिला लुधियाना के गांव ताजपुर (रायकोट) का रहने वाला है। वह इस समय सऊदी अरब में रह रहा था। उसे गिरफ्तार कर रविवार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उसे ड्यूटी मैजिस्ट्रेट ने 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

इंटरपोल की मदद से गिरफ्तार किया आरोपी
भुपिन्द्र सिंह को पुलिस स्टेशन फेज-1 में वर्ष 2017 में दर्ज केस में नामजद किया गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए सऊदी अरब में रैड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था और इंडिया में लुक आऊट नोटिस जारी कराया था। इस कार्रवाई के बाद वहां की सरकार ने उसे डिपोर्ट करके इंडिया भेज दिया था। जैसे ही वह इंटरनैशनल एयरपोर्ट दिल्ली पहुंचा तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। मोहाली पुलिस उसे इंटरपोल की मदद से गिरफ्तार करके मोहाली लेकर आई।

मिशन-ए-खालिस्तान ग्रुप में शामिल था 
भुपिन्द्र सिंह सोशल मीडिया पर मिशन-ए-खालिस्तान ग्रुप में शामिल था और विदेश में बैठ कर उस ग्रुप में खालिस्तानी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

swetha