6 करोड़ की हैरोइन सहित 2 नाइजीरियन गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 25, 2018 - 07:05 PM (IST)

खन्ना(कमल): खन्ना पुलिस ने विशेष नाकाबंदी दौरान अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में 6 करोड़ रुपए की 1 किलो हैरोइन और 1 किलो ड्रग-आइस बरामद करके 2 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। 


एस.एस.पी. ध्रुव दहिया ने बताया कि पुलिस टीम ने बस-स्टैंड नहर पुल नीलों के नजदीक विशेष नाकाबंदी करके संदिग्ध व्यक्तियों और व्हीकलों की चैकिंग की जा रही थी, तो 2 विदेशी युवकों को शक के आधार पर रुकने के लिए कहा तभी उक्त व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भाग गए जिनको पीछा करके काबू कर लिया गया। इस पर कथित आरोपी एके विसैंट (34) व जोन नवेने (35) दोनों निवासी ऐनूगु वैस्ट स्टेट नाइजीरिया हाल वासी प्रिशीएस रैस्टोरैंट द्वारका दिल्ली की मौके पर डी.एस.पी. (आई.) जगविन्द्र सिंह चीमा की तरफ से तलाशी लेने पर एके विसैंट के बैग में 1 किलो हैरोइन और 1 किलो ड्रग-आइस बरामद हुई जिससे दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

swetha