प्रकाशोत्सव समारोह दौरान लूटपाट करने वाला गिरोह गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Nov 07, 2019 - 08:35 AM (IST)

सुल्तानपुर लोधी(धीर/ अश्विनी) : 550वें प्रकाशोत्सव मौके समारोह, नगर कीर्तनों, शोभायात्रा आदि में संगत की जेब, गोल्ड आदि काटने व लूटपाट करने वाले गिरोह को थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. सरबजीत सिंह ने बताया कि संगत की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़े प्रबंध किए हुए हैं। 

जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. गुरदीप सिंह, ए.एस.आई. सुरजीत सिंह, ए.एस.आई. अमरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ अंडर रेलवे ब्रिज डल्ला रोड पर मौजूद थे। इस दौरान  मुखबिर ने सूचना दी कि मालवा से एक लुटेरा गिरोह इस समय सुल्तानपुर लोधी में लोगों के गहने काट रहा है। गिरोह के सदस्य इस समय गुरुद्वारा श्री बेर साहिब की बैक साइड पर 2 गाडियों में बैठे हैं, जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी करते इनोवा व ब्रेजा गाड़ी से गैंग की 7 महिलाओं, 2 ड्राइवरों और सोना लेने वाले मनप्रीत सहित 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 9 को मौके से गिरफ्तार कर लिया। सोना लेने वाले मनप्रीत की तलाश जारी है। 

पटियाला के मनप्रीत सिंह को बेचते थे चोरी किए गहने 
सरबजीत सिंह ने बताया कि यह गिरोह केवल भीड़भाड़ वाले मेलों व अन्य समारोह में लोगों के गहने काट कर लूटने का काम करता है और इन सभी के पास एक विशेष कटर होता था, जिसको इन्होंने एक रूमाल में जेब बनाकर बहुत ही सफाई से रखा होता है। इसके साथ ये लोग भीड़ में सोना काटते थे। चोरी किए गहनों को ये आगे मनप्रीत सिंह उर्फ मनी पुत्र काका सिंह निवासी शेर माजरा थाना पसियाणा (पटियाला) को बेच देते थे, जो आगे विभिन्न स्वर्णकारों की दुकान पर बेचता है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

  •  जीतो उर्फ कृष्णा पत्नी बुध राम निवासी इन्द्रा बस्ती सुनाम ।
  •   बक्खा सिंह पुत्र नछत्तर सिंह निवासी इन्द्रा बस्ती सुनाम।
  •  सुक्खो पत्नी टहल सिंह निवासी समाना।
  •   रजिन्द्र सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी चौक अंबरसरिया समाना।
  •  जीतो पत्नी जीत सिंह निवासी संगरूर।
  •  शिंदर कौर पत्नी शिंदा निवासी बरनाला।
  •  भीमा पत्नी दर्शन निवासी बरनाला।
  •  बिन्दर कौर पत्नी गुरचरन सिंह निवासी रामबाग बरनाला।
  •  कमलेश पत्नी अमरजीत निवासी गांव तरखान माजरा। 

बरामदगी

  •  6 मोबाइल।
  •  213 ग्राम सोना।
  •  6 कटर।

swetha