अधिकारी से पराली जलाने का मामला: पुलिस ने 2 किसानों को किया Arrest

punjabkesari.in Tuesday, Nov 07, 2023 - 03:15 PM (IST)

बठिंडा : बठिंडा में अधिकारी से पराली जलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 9 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिनमें से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य किसानों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

गौरतलब है कि इसम मामले में नामजद किसानों में गुरमीत सिंह, सुरजीत सिंह, दारा सिंह, राम सिंह, हर्षदीप सिंह, शिवराज सिंह, बचितर सिंह निवासी गांव नेहियांवाला, बलजीत सिंह निवासी गांव गुरथड़ी, महिंद्र सिंह दर्ज हैं। इनमें से शिवराज सिंह व सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

क्या है मामला:

बता दें बठिंडा के गांव बुर्ज महिमा में प्रशासन टीम खेतों में पड़ी पराली को आग जलाने से रोकने के लिए आई थी जिसका किसानों ने विरोध किया और प्रशासन टीम को घेरा डाल लिया। अधिकारी को बंधक बना परेशान किया गया। लंबी बहसबाजी के बाद किसानों ने प्रशासन टीम के अधिकारी से ही पराली को आग लगवाई। वहीं इस मामले को लेकर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान का ट्वीट भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि, ''प्यारे पंजाबियों ये किस राह पर चल पड़े ??...सरकारी कर्मचारी पराली ना जलाने का संदेश लेकर गया पर उसी से आग लगवा दी...हवा को गुरु साहिब ने गुरु का दर्जा दिया...हम इस दर्जे को बर्बाद करने के लिए अपने हाथों में तीलियां लेकर अपने बच्चों के हिस्से की ऑक्सीजन को खत्म करने में लगे हैं...पर्चा दर्ज होने लगा है...''

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini