पुलिस ने नाके पर गिरफ्तार किया नामी गैंगस्टर

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2020 - 12:56 PM (IST)

जंडियाला गुरु(सुरिन्दर, शर्मा): थाना जंडियाला गुरु की पुलिस ने एक नामी गैंगस्टर को पकड़ने में सफलता हासिल की है जबकि उसकी दूसरा साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी से 32 बोर का पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

जानकारी के अनुसार थाना जंडियाला गुरु के एस.एच.ओ. हरचन्द सिंह ने नाकाबंदी दौरान जी.टी. रोड टी-प्वाइंट पर एक कार को रुकने का इशारा दिया तो कार चालक ने धीरे से कार पीछे की ओर करके भगाने की कोशिश की। पुलिस ने कार को पकड़ने की कोशिश की तो चालक कार छोड़ कर भाग गया लेकिन कार में सवार दूसरे व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया। उस व्यक्ति की तलाशी लेने पर 32 बोर का पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़ा गया व्यक्ति एक नामी गैंगस्टर है, जिसकी पंजाब के अलग-अलग थानों में पुलिस को तलाश है।

एस.एच.ओ. ने बताया कि उसकी पहचान गुरजंट सिंह निवासी गांव ठट्ठियां थाना जंडियाला गुरु के रूप में हुई है। जो व्यक्ति भागने में सफल हो गया, उसकी पहचान की जा रही है। एस.एच.ओ. ने बताया कि यह लोग जंडियाला गुरु में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। यह बड़े गिरोह का मैंबर है, जो इलाके में कई वारदातें कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News