पुलिस ने अफीम सहित एक व्यक्ति को किया काबू, पूछताछ जारी

punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2023 - 02:24 PM (IST)

अमृतसर (गुरिंदर सागर):  थाना छेहर्टा की पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अफीम सहित एक आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान आरोपी से 1 किलो 500 ग्राम अफीम जब्त की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत नाकाबंदी  की हुई थी इसी दौरान आरोपी को काबू किया गया। आरोपी की पहचान जतिंदर सिंह (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले भी एन.डी.पी.एस. के तहत केस दर्ज हैं। 

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस संबंधी आज 3 बजे के दफ्तर ए.सी.पी पश्चिम, अमृतसर नजदीक थाना कैनटोनमैंट में प्रभजोत सिंह विर्क, ए.डी.सी.पी. सिटी-2, प्रेस कॉन्फ्रैंस करेंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kamini