पुलिस ने नाके पर गिरफ्तार किए बहन-भाई, जानो क्या है पूरा मामला

punjabkesari.in Tuesday, Dec 29, 2020 - 12:09 PM (IST)

बठिंडा (विजय): सी.आई.ए.-1 पुलिस ने एक बहन-भाई को 20 ग्राम नशीला पदार्थ (चिट्टे) समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त दोनो के खिलाफ थाना कैनाल कालोनी में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया है। 

ए.एस.आई. गुरदीप सिंह ने बताया कि सी.आई.ए.-1 की पुलिस पार्टी द्वारा मुलतानिया रोड पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान टीम ने शक के आधार पर आरोपी थामन सिंह निवासी नूर शाह (फाजिल्का) व उसकी बहन संतोष रानी को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 20 ग्राम चिट्टा पाऊडर बरामद किया। पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ थाना कैनाल कालोनी में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

गुरदीप सिंह ने बताया कि उक्त दोनो बहन भाई है और लड़की शादीशुदा है और पहले भी उस पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज है। 
 

Tania pathak