पुलिस ने विदेशी नागरिक को किया गिरफ्तार, बरामद किया ये सामान

punjabkesari.in Wednesday, Jan 03, 2024 - 12:49 PM (IST)

फगवाड़ाः वरिष्ठ पुलिस कप्तान वत्सला गुप्ता के निर्देश पर असमाजिक तत्वों व नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरप्रीत सिंह पी.पी.एस. पुलिस कप्तान सब-डिवीजन फगवाड़ा और जसप्रीत सिंह पी.पी.एस. उप पुलिस कप्तान सब-डिवीजन फगवाड़ा के कुशल नेतृत्व में मुख्य अधिकारी सतनामपुरा सब-डीविजन बलजिंदर सिंह जालंधर की देखरेख में एस.आई. रणजीत सिंह ने एक विदेशी नागरिक को 510 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी चेकिंग के दौरान लॉ गेट महेरू में टी प्वाइंट के पास गुजरां दा डेरा पी.जी. के निकट एक नौजवान जो विदेशी जैसा लग रहा था खड़ा दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देखकर उक्त व्यक्ति ने अपनी पायजामे की जेब से मोम का लिफाफा निकाल पर एक तरफ फेंक दिया और तेजी से खिसकाने लगा, जिसे एस.आई. रणजीत सिंह ने अपने साथी कर्मचारियों की मदद से उसे काबू में किया और उसका नाम-पता पूछा।

उसका नाम ऐललवान मड्डू, पुत्र मड्डू, मकान नं. 21 पुलिस स्टेशन अल्लाइस गोबे स्टेट अशाका नाइजीरिया हाल निवासी उमीकोर्न-1 सी. भलाक 202 ग्रेटर नोएडा दिल्ली बताया गया। जब ऐललवान माडू द्वारा गिराए गए लिफाफे की तलाशी ली गई तो उसमें से नशीली दवाओं वाली 510 गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से दो दिन का रिमांड मिला है। जिससे पूछताछ में और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Editor

Neetu Bala