दोस्त ही निकले कातिल, महिला को बुला ऐसे दिया खौफनाक घटना को अंजाम

punjabkesari.in Saturday, Sep 03, 2022 - 05:51 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब : खमानों पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। इस कत्ल में शामिल 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 28 अगस्त को पटियाला के सिविल लाइन भाखड़ा में गुरदीप कौर पत्नी नवचेतन वेग पन्नू की लाश मिली थी। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। पुलिस ने डॉक्टरों की रिपोर्ट और मृतका की बेटी के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया था।

उन्होंने बताया कि जांच दौरान पाया गया कि वरिंदर सिंह पुत्र होशियार सिंह निवासी गांव गंडुआ थाना बस्सी पठाना हाल आबाद गांव बदेशां खुर्द ने अपने रिश्तेदार गुरविंदर सिंह के साथ मिलकर मृतका को मौत के घाट उतारा था। उसने मृतका को पहले दोस्ती के जाल में फंसाया और फिर उसे सोने और गाड़ी का लालच देकर उसका कत्ल कर दिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुई कार, बेसबॉल, सोने की चेन आदि बरामद कर लिए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal