सुच्चा सिंह कत्ल मामले में आरोपियों की खोज के लिए पुलिस पहुंची बठिंडा

punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 07:00 PM (IST)

जालंधर (महेश): जंडियाला मंजकी के सुखजीत सिंह सुच्चा पुत्र कंवर सिंह की हत्या के मामला में नामजद आरोपी अजय भी पुलिस की गिरफ्त में से बाहर हैं। आरोपियों की खोज के लिए पुलिस पार्टी रविवार को बठिंडा पहुंची और उनके रिश्तेदारों के घर जाकर भी रेड की परन्तु पुलिस के हाथ आरोपियों से संबंधित कोई भी सुराग नहीं लग सका। 

थाना सदर प्रमुख इंस्पेक्टर बिमलकांत ने बताया कि दोषी अमरजीत और पवन की तलाश में पुलिस लगातार रेड कर रही है। इसी सिलसिले में जंडियाला पुलिस चौकी के प्रमुख मेजर सिंह समेत पुलिस पार्टी बठिंडा रेड के लिए गए हुए हैं। उन्होंने बताया कि धारा 302 के तहत उक्त आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Des raj