हड़ताल पर गए डॉक्टरों तथा कर्मचारियों के आगे झुकी पुलिस, अस्पताल में करवाई सुरक्षा उपलब्ध

punjabkesari.in Monday, Mar 15, 2021 - 11:56 AM (IST)

अमृतसर(दलजीत शर्मा): जिला स्तरीय सिविल अस्पताल में डॉक्टर को गोली लगने की घटना के बाद हड़ताल पर गए कर्मचारियों तथा डॉक्टरों के गुस्से को देखते हुए पुलिस प्रशासन झुक गया है। जो पुलिस प्रशासन पिछले 2 दिनों से लिखित में सुरक्षा उपलब्ध न करवाने के बहाने बना रहा था। आज हड़ताल को देखते हुए तुरंत पुलिस ने लिखित में सुरक्षा अस्पताल में उपलब्ध करवा दी है। 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी तस्करों से नशे की खेप लेने पहुंचे 4 स्मगलर गिरफ्तार, फायरिंग भी हुई

सिविल सर्जन डॉक्टर चरणजीत सिंह ने बताया कि लिखित में पुलिस द्वारा पत्रभेज दिया गया है। इस बारे में वह सेहत विभाग एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन से भी बातचीत कर रहे हैं। एसोसिएशन के चेयरमैन पंडित राकेश शर्मा ने कहा कि मंगलवार से हड़ताल खत्म की जाएगी परंतु पुलिस को उक्त गुंडा तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी कर्मचारी या डॉक्टर के साथ ऐसी घटना ना हो सके।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News