तस्करों पर चला पुलिस का डंडा, अवैध शराब की सप्लाई देने जा रहे 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 10:11 PM (IST)

जालंधर (महेश): जालंधर हाइट्स पुलिस चौकी ने एक्टिवा पर 27 हजार एम.एल. अवैध शराब लेकर जा रहे 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। ए.सी.पी. जालंधर कैंट बबनदीप सिंह पी.पी.एस. अधिकारी ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान काबू किए गए उक्त आरोपियों की पहचान रोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार व अमित कुमार पुत्र नेक चंद दोनों निवासी गांव खांबरा थाना सदर जिला जालंधर के रूप में हुई है। एक्टिवा चला रहे रोहित द्वारा अपने पांव में रखे गए प्लास्टिक के बोरे में अवैध शराब रखी हुई थी जोकि वह किसी को सप्लाई करने जा रहे थे। पहले भी चौकी प्रभारी रहते हुए काला व चिड़ी जैसे कई बड़े नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले पुलिस अधिकारी विक्टर मसीह ने कहा कि दोनों के खिलाफ थाना सदर में आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 

Content Writer

Subhash Kapoor