पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, Educated Students कर रहे थे ये काम

punjabkesari.in Saturday, Jul 29, 2023 - 04:26 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पुलिस ने खन्ना में अंतर्राज्यीय हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 4 सदस्यों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में लॉ स्टूडेंट, बीबीए स्टूडेंट व एक  वकील शामिल है। 

इनके कब्जे से .32 बोर का एक पिस्टल, 2 मैगजीन, 13 कारतूस, प्वाइंट 315 बोर का एक देसी कट्टा, 6 कारतूस व 2 गाड़ियां बरामद हुईं है। आरोपियों की पहचान  प्रशांत कौरा (24) व क्रिश लॉरेंस (22) निवासी मेरठ के हापड़ नगर, आर.जे. रूपक जोशी (21) सदर बाजार मेरठ कैंट,  कर्मबीर सिंह (32) निवासी पक्खोवाल रोड लुधियाना के तौर पर हुई।  इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए खन्ना की एस.पी. (इन्वेस्टिगेशन) डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि एस.एस.पी. अमनीत कौंडल के निर्देशों के अनुसार चलाई विशेष मुहिम के तहत जी.टी.  रोड दोराहा पर पनसप गोदाम के पास सी.आई.ए. स्टाफ की टीम ने नाकाबंदी की थी। 

नाकाबंदी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी  प्रशांत कौरा और क्रिश लॉरेंस पंजाब में अवैध हथियार सप्लाई करते हैं। इन दोनों ने कुछ दिन पहले लुधियाना के कर्मबीर सिंह को एक पिस्टल दिया था। आज भी ये कर्मबीर को हथियार देने लुधियाना जा रहे हैं। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर तुरन्त कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान उक्त दोनों को 2 मैगजीन, 13 कारतूस सहित काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान इनकी निशानदेही पर पुलिस ने कर्मबीर को उसकी कार में से पिस्टल सहित काबू किया। इन्होंने बताया कि ये मेरठ से रूपक जोशी से हथियार लेकर आए थे। इसके बाद पुलिस ने आर.जे. रूपक जोशी को मेरठ से देसी कट्टा व 6 कारतूस सहित काबू किया। 

जानकारी के अनुसार  गिरफ्तार किए गए आरोपी काफी पढ़े लिखे हैं और वह पढ़ते-पढ़ते इस काम शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि गिरोह के 2 सदस्य कानून की पढ़ाई कर रहे और इनका तीसरा साथी बीबीए का स्टूडेंट है। तीनों यूनिवर्सिटी में ही एक दूसरे सम्पर्क में आए। इसके बाद उन्होंने प्रशांत कौरा जोकि ढाबे पर काम करता था उससे दोस्ती कर ली। वहीं क्रिश मेरठ में लॉ की पढ़ाई कर रहा था और रूपक जोशी भी अभी पढ़ाई कर रहा था। कर्मबीर लुधियाना में लॉ प्रैक्टिस करता है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini