नशे के सौदागरों पर चला पुलिस का डंडा! हैरोइन व ड्रग मनी सहित दो युवक काबू
punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 10:52 PM (IST)
बटाला (साहिल, योगी): थाना कादियां की पुलिस द्वारा दो युवकों को 12 ग्राम हैरोइन, 20,000 रुपए ड्रग मनी और एक कंप्यूटर कंडे के साथ गिरफ्तार किया है और इनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है।
इस संबंध में, एस.एच.ओ कादियां प्रभजोत सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में ए.एस.आई. गुरनाम सिंह ने पुलिस दल के साथ गश्त दौरान पी.डब्ल्यू. डी रैस्ट हाऊस भंगवां रोड से अरविंदरपाल सिंह उर्फ विशु निवासी डल्ला एवं डैनियल मसीह उर्फ प्रिंस दोनों निवासी गांव डल्ला को काबू करके इनके पास से कुल 12 ग्राम हैरोइन, 20,000 रुपए (500/500 रुपए के 40 नोट) और एक कंप्यूटर कंडा बरामद किया है। एस.एच.ओ ने आगे बताया कि पुलिस द्वारा दोनों युवकों की गिरफ्तारी के बाद इनके खिलाफ कादियां पुलिस स्टेशन में एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

