नशा तस्करों पर चला पुलिस का डंडा! हैरोइन और ड्रग मनी सहित 2 गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 11:08 PM (IST)
बटाला/किला लाल सिंह (बेरी, साहिल, भगत, योगी): थाना कोटली सूरत मल्ली की पुलिस ने 10 ग्राम हैरोइन और ड्रग मनी सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. गुरदर्शन सिंह ने बताया कि एस.एस.पी. बटाला डा. महताब सिंह और डी.एस.पी. डेरा बाबा नानक जोगा सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी श्रृंखला के तहत उन्होंने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान चौक समीप पुल गांव रायमल से अर्शप्रीत सिंह निवासी रऊवाल और रणजीत सिंह निवासी खैहरा सुल्तान को 10 ग्राम हैरोइन और 5 हजार रुपए ड्रग मनी सहित काबू किया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने उक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा उक्त व्यक्तियों को माननीय अदालत में पेश करके इनका रिमांड हासिल किया जाएगा और इनसे और खुलासे होने की उम्मीद है।

