फायरिंग करने वाले सोनू तस्कर की डिटेल तक नहीं जानती पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Jul 03, 2018 - 11:01 PM (IST)

जालंधर(वरुण): किशनपुरा रोड पर स्थित ब्रह्म कुंड मंदिर के पास पुलिस कर्मी पर फायरिंग करने वाले सोनू तस्कर के बारे पुलिस कुछ भी नहीं जानती। पुलिस को इतना तक मालूम नहीं कि सोनू जालंधर का रहने वाला भी है या नहीं। वह किशनपुरा में किस के घर किराए पर रह रहा था, इस बारे भी पुलिस पता लगवा रही है। हैरानी की बात यह है कि जालंधर में किराए के मकान में रहना अपराधियों के  लिए कितना आसान चुका है।

डीसीपी इंवैस्टीगेशन गुरमीत सिंह से सोनू तस्कर के बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सोनू के बारे अभी कुछ भी पता नहीं लग सका है। वह जालंधर का है या फिर किसी और शहर का इस के बारे भी सूचना नहीं। थाना तीन के प्रभारी कुंवर विजय पाल ने भी यही शब्द दोहराते कहा कि सोनू किशनपुरा में किसके यहां किराए पर रह रहा था, इसके बारे पता लगवाया जा रहा है।

सोनू के पास जालंधर में कोई केस है या नहीं इसके बारे भी जालंधर पुलिस पता लगवा रही है। समय समय पर जालंधर के डीसीपी किराएदारों की जानकारी संबंधित थाने में दर्ज करवाने के आदेश तो जारी करते हैं लेकिन इसकी जमीनी हकीकत इस गोली कांड ने समक्ष रख दी है। पुलिस की यह लापरवाही किसी दिन बड़ा नुकसान करवा सकती है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोनू तस्कर की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग टीमें छापेमारी कर रही है व जल्द ही उसका सुराग मिल जाएगा। 

 

 

Punjab Kesari