स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस कर्मचारी ने खुद को मारी गोली

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 02:19 PM (IST)

मोगा: पूरा देश जहां स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर मना रहा हैं और पुलिस कर्मचारी देश की सेवा में लगे हुए हैं तो वही एक दुखद खबर सामने आई है। एक पुलिस कर्मचारी ने खुद को गोली मार ली है जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद इलाके में खबर सनसनी की तरह फैल गई। स्वतंत्रता दिवस के मौके घर में मातम छा गया है। 

मृतक पुलिस कर्मचारी की पहचान मूल सिंह सोढी निवासी गांव मल्लांवाला जोसन फिरोजपुर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मचारी घर में कलह होने के चलते दिमागी तौर पर परेशान था। बताया जा रहा है कि उसने अपनी गन के साथ अपने सिर में गोली मार कर अपनी जीवनलीला समाप्त की है। यह घटना सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila